प्रेस क्लब के द्वारा शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

[object Promise]

रिपोर्ट अजय कुमार

(डेहरी ऑन सोन) डिहरी प्रेस क्लब के द्वारा शनिवार को स्थानीय कार्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन क्या गया जिसकी अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष अजय कुमार ने किया । जम्मू कश्मीर के पुलमावा में आतंकियों द्वारा मारे गए 40 वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर पत्रकारों ने बताया कि आतंकी हमला में मारे गए जवानों के प्रति पूरे देश के लोगों का सहानुभूति है और हम ईस घड़ी में एकजुट है । परंतु हम पाकिस्तान के मंसूबे को कभी पूरा नहीं होने देंगे ।

हम अहिंसा के रास्ते पर चलने वाले हैं अमन और शांति चाहने वाले हैं। इसका मतलब यह नहीं कि हम डरने वाले हैं। हमले की जगह भारत की सरकार देने में सक्षम है और भारत सरकार के निर्णय के साथ पूरा पत्रकार समाज है और वह घड़ी आ गई है। जिस पर सरकार नापाक मंसूबे वाले को करारा जवाब दे। श्रद्धांजलि सभा में वरीय पत्रकार उपेंद्र मिश्रा चंद्रगुप्त मेहरा जग नारायण पांडे मदन कुमार प्रकाश सिंह विकास चंदन मनजीत कुमार मुकेश पांडे सुरेंद्र तिवारी मनोज उपाध्याय सहित आदि लोग शामिल थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *