रिपोर्ट अजय कुमार
बिक्रमगंज (रोहतास) इंटरमीडिएट छात्रों के प्रवेश पत्र नहीं आने के कारण कहीं छात्रों का भविष्य अधर में हो गया है और वह परीक्षा देने से वंचित हो गए हैं। ज्ञात हो कि आगामी 8 फरवरी से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित की गई है। परंतु दर्जनों छात्रों का प्रवेश पत्र नहीं भेजा गया है। दावथ प्रखंड क्षेत्र के सिमरी गांव निवासी ऋषिकेश कुमार राम पियर सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय रोहतास का छात्र है।
जो इंटर परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए फार्म भरा था। परंतु परीक्षा समिति के द्वारा छात्र का प्रवेश पत्र अभी तक नहीं भेजा गया है जिसके कारण छात्र परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पाएगा। ऐसे कई अन्य छात्रों के साथ भी घटनाएं घटी है उनका भी अभी तक प्रवेश पत्र नहीं भेजा गया है ऋषिकेश कुमार ने बताया कि परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए स्कूल के द्वारा ऑनलाइन फार्म भरवाया गया था।
शुल्क लिया गया था परंतु त्रुटि बता कर प्रवेश पत्र विद्यालय में नहीं भेजा गया। जिससे वह परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएगा और उसका 1 वर्ष का समय बर्बाद हो जाएगा। छात्र ने परीक्षा समिति के सचिन को पत्र लिखकर परीक्षा में सम्मिलित होने की गुहार लगाया है।
Leave a Reply