प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा में फिर दिया विवादित बयान, गोडसे को बताया ‘देशभक्त’

प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा में फिर दिया विवादित बयान, गोडसे को बताया ‘देशभक्त’

भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने संसद में नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा है। बुधवार को लोकसभा में बहस के दौरान प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है।

दरअसल, लोकसभा में विशेष सुरक्षा दल संशोधन बिल पर डीएमके सांसद ए राजा अपनी राय रख रहे थे। इस दौरान ए राजा ने गोडसे के एक बयान का जिक्र किया जिसमें गोडसे ने कहा कि था कि उसने महात्मा गांधी को क्यों मारा था।

जब ए राजा बोल ही रहे थे उसी वक्त प्रज्ञा ठाकुर ने बीच में दखल देते हुए कहा कि आप एक देश भक्त का उदाहरण नहीं दे सकते हैं। उनके इस बयान के बाद लोकसभा में बवाल मच गया। हालांकि प्रज्ञा सिंह ठाकुर के इस बयान को लोकसभा की कार्यवाही से हटा दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *