[object Promise]
रेवाड़ी : पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता कैप्टन अजय सिंह यादव की भतीजी विक्रम यादव ने शनिवार को बीजेपी का दामन थाम लिया। उन्हें बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद यादव ने अपने कार्यालय में सदस्यता दिलाई। विक्रम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम मनोहर लाल की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर उन्होंने बीजेपी में आने का मन बनाया। इस सरकार में बिना भेदभाव और सिफारिश के युवाओं को नौकरी मिल रही है।
Leave a Reply