पुलिस की सख्ती जारी शराबी वाहन चालकों पर, 302 वाहन चालकों को पकड़ा

[object Promise]

जयपुर । राजधानी पुलिस का शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती जारी है। पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक के निर्देशन में 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक चले रात्रिकालीन अभियान में पुलिस ने तीन सौ दो शराबी वाहन चालकों को पकड़ा और उनके वाहनों को जब्त किया है।
पुलिस ने 50 कार/ जीप,237 दुपहिया वाहन, 1 मिनी बस, 2 ट्रक,4ऑटो रिक्शा, 1 विक्रम टेंपो ,3 मैजिक, 2 ई रिक्शा,1 ट्रैक्टर एवं 1पिक अप को जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक शराबी वाहन चालकों के तीन महीने के लिए लाइसेंस निलंबित होंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *