जयपुर । राजस्थान का सपूत जम्मू-कश्मीर के पुंछ में डयूटी के दौरान पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हो गया है। इस शहीद का नाम राजीव सिंह शेखावत है, वह जयपुर जिले के विराटनगर के लुहाकना खुर्द का रहने वाला था।
मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान की सेना ने सीज़ फायर का उल्लंघन करते हुए सीमा पर शनिवार दोपहर पौने चार बजे जबरदस्त गोलाबारी की । पुंछ में सरहद पर तैनात लुहाकना खुर्द के रहने वाले सेना में नायक पद पर तैनात राजीव सिंह शेखावत शहीद हो गए हैं। विराटनगर के एसडीएम ने बताया कि राजीव के शहीद होने की सूचना मिलने पर पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई हैं। परिजन सहित आसपास के लोग अब उनकी पार्थिव देह आने का इंतजार कर रहे है।
पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के दिगवार सैक्टर में भारी गोलाबारी की हैं। इस गोलाबारी के बाद भारतीय जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई है लेकिन कार्रवाई में भारतीय सेना के जवान नायक राजीव सिंह शेखावत शहीद हो गए। फायरिंग में 3 अन्य जवान भी घायल हुए हैं।
Leave a Reply