पटना जिले के सिगोड़ी थाना क्षेत्र के नेरीया गांव के बधार मे आग लगने से दो बीघे का गेंहू फसल जलकर हुआ राख

[object Promise]

रिपोर्ट – नितीश कुमार

जिला -पटना

जानकारी के अनुसार सिगोड़ी थाना क्षेत्र के नेरिया गांव से बाहर बुधवार की दोपहर अचमक आग लग गयी। जिसे देख ग्रामीणों ने उसे बुझाने का अथक प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नही पा सका। आग की भयावहता को देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को सूचित किया। सूचना पाकर दमकल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।

इस अगलगी के दौरान चिकसी गांव के पैक्स अध्यक्ष अमित कुमार की खेत मे लगे डेढ़ बीघे की गेंहूँ की फसल जलकर राख हो गयी। बताया जा रहा है कि बिजली के शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से खेत मे आग लगी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *