पंजाब, हरियाणा में शीतलहर में कमी और घने कोहरे से राहत

[object Promise]

चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में रविवार को पारे में वृद्धि के साथ शीतलहर में कमी देखी गई। घने कोहरे से भी राहत देखने को मिली। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। लेकिन इसने अपने पूर्वानुमान में सोमवार को क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बारिश होने की बात कही है, जिससे पारा फिर लुढ़क सकता है।

हरियाणा में नारनौल और पंजाब में गुरदासपुर क्रमश: 3.5 डिग्री और 5.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडे रहे। पवित्र शहर अमृतसर और औद्योगिक शहर लुधियाना में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.4 डिग्री और 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

एक दिन पहले इन शहरों में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री और 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पंजाब और हरियाणा दोनों की राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के अंबाला और भिवानी दोनों का रात का तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि करनाल में यह 7.4 डिग्री, रोहतक में 6 डिग्री, हिसार में 6.3 डिग्री और भिवानी में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *