पंजाब सरकार उठाएगी पद्मश्री डॉ. दिलीप कौर टिवाना के इलाज का खर्च

[object Promise]

चंडीगढ़। पद्मश्री से सम्मानित पंजाबी लेखिका डॉ. दिलीप कौर टिवाना (84) बीमार हैं। इलाज के लिए उन्हें मोहाली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सर्दी लगने की वजह से उन्हें फेफड़ों में दर्द की शिकायत थी और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उनके इलाज का सारा खर्चा पंजाब सरकार उठाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने दिलीप कौर टिवाना को मोहाली के अस्पताल में दाखिल करवाया था। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को जब उनके अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिली तो उन्होंने कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा को उनका हालचाल जानने अस्पताल भेजा। इस मौके पर बाजवा ने कहा कि टिवाना के इलाज का खर्च पंजाब सरकार वहन करेगी। उन्होंने डॉ. टिवाना के पति डॉ. भूपिदंर सिंह व उनके बेटे डॉ. सिमरनजीत सिंह को बढ़िया इलाज करवाने का भरोसा दिलाया।

गौरतलब है कि वर्ष 2015 में टिवाना ने 1984 के सिख दंगे और मुस्लिमों के खिलाफ हिंसा के विरोध में पद्मश्री सम्मान लौटा दिया था। केंद्र सरकार को लिखे पत्र में टिवाना ने कहा था कि गौतम बुद्ध और श्री गुरु नानक देव जी की धरती पर सिखों व मुसलमानों के विरुद्ध अत्याचार की घटनाएं हमारे समाज के लिए अपमानजनक हैं। डॉ. टिवाना की रचनाएं हमेशा सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रहीं हैं और उन्होंने अपनी लेखनी से पूरी दुनिया में पंजाब का नाम रोशन किया है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *