जयपुर। राज्य के 87 पंचायत समिति की 2726 ग्राम पंचायतों के 26800 वार्डों में शुक्रवार सुबह 8 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे थम गया। अब मतदान के बाद मतगणना शुरू हो गई है । उप सरपंच के लिए चुनाव 18 जनवरी को करवाया जाएगा।
सरपंच के लिए 17 हजार 242 तो पंच के लिए 42 हजार से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में: मेहरा ने बताया कि प्रथम चरण में 2726 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के लिए 28 हजार 797 उम्मीदवारों ने 28 हजार 865 नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें से 28 हजार 192 नामांकन वैद्य पाए गए। नाम वापसी की तिथि तक इनमें से 10 हजार 914 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। प्रदेश के 31 जिलों में 36 सरपंच निर्विरोध चुन लिए गए हैं। इस तरह प्रथम चरण में सरपंच पद के लिए कुल 17 हजार 242 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे। इसी तरह पंच पद के लिए प्रदेश के 31 जिलों की 2726 ग्राम पंचायतों के 26 हजार 800 वार्डों में 70 हजार 732 उम्मीदवारों ने 70 हजार 936 नामांकन पत्र दाखिल किए। संवीक्षा के बाद 68 हजार 808 उम्मीदवारों के नामांकन वैद्य पाए गए। इन उम्मीदवारों में से 15 हजार 70 उम्मीदवारों ने नाम वापसी के दिन अपने नाम वापस ले लिए। प्रदेश भर में 11 हजार 35 पंच निर्विरोध चुन लिए गए हैं। वर्तमान में 42 हजार 704 उम्मीदवार पंच पद के लिए मैदान में रहेंगे।
Leave a Reply