नीतीश का समाजवादी चरित्र तो पहले ही खोया, नकली धर्मनिरपेक्षता का अब चोला भी उतरा : लालू

[object Promise]

पटना। नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएबी) को जनता दल (युनाइटेड) की ओर से संसद में समर्थन दिए जाने को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। लालू के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा गया कि नीतीश ने समाजवादी चरित्र तो पहले ही खो दिया था, अब उसका नकली धर्मनिरपेक्षता का चोला भी उतर गया।

उन्होंने आगे लिखा कि आदतन विश्वासघाती नीतीश के पेट की आंत में छुपे दांत गिनने के बाद भी केवल सांप्रदायिक सांपों से देश के बहुरंगी सामाजिक ताने-बाने और संविधान को बचाने के लिए ही जहर पीकर उसे मुख्यमंत्री बनाया था। नीतीश की पार्टी जद (यू) ने लोकसभा और राज्यसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक का समर्थन किया था।

लालू प्रसाद चर्चित चारा घोटाला के कई मामलों में रांची की एक जेल में सजा काट रहे हैं। फिलहाल खराब स्वास्थ्य के कारण वे रांची के एक अस्पताल में भर्ती हैं। उल्लेखनीय है कि मौजूदा नीतीश सरकार पहले राजद के समर्थन से बनी थी। बाद में जेडीयू ने राजद से किनारा कर भाजपा से हाथ मिला लिया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *