देश के शहीद वीर की याद में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

[object Promise]

संवाददाता-विवेक चौबे

कांडी(गढ़वा) : कोस्को नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि भाजपा युवा नेता-ईश्वर सागर चंद्रवंशी थे। उन्होंने फीता काट कर व बल्लेबाजी कर मैच का शुभारंभ किया।

बताते चलें कि उक्त क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन प्रीमियर लीग सीजन चार के तहत देश के शहीद वीर जवानों की याद में आयोजित किया गया।

वीर शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए सभी ने एक मिनट का मौन धारण किया।

मैच ग्राम- घटहुआँ व डुमरसोता के बीच खेला गया।अंत मे घटहुआँ की टीम की जीत हुई।

मैच आकर्षक था। मौके पर-प्रखण्ड बीस सूत्री अध्यक्ष-रामलला दुबे,विधायक प्रतिनिधि-अजय सिंह,सांसद प्रतिनिधि,प्रमुख प्रतिनिधि-पिंकू पाण्डेय,पतीला मुखिया प्रतिनिधि-गुड्डू सिंह ,कमिटी अध्यक्ष-प्रकाश सोनी,उपाध्यक्ष-प्रदीप प्रसाद,सचिव-पंकज कुमार,कोषाध्यक्ष-अमजद हुसैन सहित काफी संख्या में दर्शकगण उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *