मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में रेप में विफल लेने पर जिंदा जलाई गई लड़की की सोमवार देर रात दम तोड़ दिया है। आपको बतातो जाए कि 7 दिसंबर को मुजफ्फरपुर के अहियापुर में छात्रा को दरिंदों ने केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी। गंभीर हालत में पीड़िता को मुजफ्फरपुर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 10 दिसंबर को उसे पटना के अपोलो हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था, इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया था और एक ने कोर्ट में सरेंडर किया।
मृत लड़की के परिजनों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बुलाए जाने की मांग पर अड़े हुए हैं। परिजनों का कहना है कि जब तक मुख्यमंत्री नहीं आएंगे, मृतका का अंतिम संस्कार नहीं होगा।
इस घटना में युवती 80 प्रतिशत झलस गई थी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के अनुसार, गांव के ही एक युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाली एक युवती के घर के अंदर घुसा और उसने युवती के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया, जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने युवती के शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया।
इसके बाद आरोपी ने ही घायल युवती को एक छोटे से निजी अस्पताल में भर्ती कराया और फिर वहां से फरार हो गया। पीड़िता की मां का आरोप है कि आरोपी शख्स पिछले तीन साल से उनकी बेटी को परेशान करता था, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दे दी थी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता को मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेमोरियल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) में भर्ती कराया गया और पीड़िता की मां के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। मुजफ्फरपुर के पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
Leave a Reply