त्रिपुरा खोवाई ज़िले के तेलियामुरा में नाबालिग के साथ रेप, कारोबारी गिरफ्तार

देश में मासूमों के साथ रेप की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। त्रिपुरा खोवाई ज़िले के तेलियामुरा में 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में एक कारोबारी को गिरफ़्तार किया गया है। आरोप है कि पिछले 2 महीने में उसने कई बार बच्ची से दुष्कर्म किया है। 54 साल के इस आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने पहले अपने फार्म हाउस में लड़की के साथ दुष्कर्म किया उसके बाद उसे किसी से न बताने की धमकी दी।

लेकिन इस बार लड़की ने अपनी एक दोस्त को बताया उसने उसे पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने में मदद की। टिप्पणियां गौरतलब है कि हाल ही में मासूमों के साथ रेप के मामले में केंद्र सरकार ने एक अध्यादेश पास कर फांसी का सजा का नियम बनाया है।

इसके मुताबिक 12 साल से कम बच्चों के साथ रेप का दोषी पाये जाने पर फांसी की सजा दी जाएगी। आपको बता दें कि कठुआ, सूरत और एटा जैसी तमाम जगहों में ऐसी वारदातों का अंजाम दिया गया है। हालांकि कुछ राजनीतिक दल केंद्र सरकार के इस अध्यादेश से विरोध में उतर आए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *