तिहाड़ से फरलो पर दो हफ्तों के लिए रिहा होंगे दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला

[object Promise]

चंडीगढ/ दिल्ली। जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला आज तिहाड़ जेल से दो हफ्ते के लिए फरलो (जेल से छुट्टी) मिल गया है। दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला को दो हफ्ते की बाहर रहने की स्वीकृति मिल गई है। आज शाम या कल सुबह जेल से रिहा होंगे। दो दिन पहले 24 अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद दुष्यंत चौटाला ने अजय चौटाला को बड़ी खुशखबरी दी और उनके 10 विधायक चुनकर आए।

तिहाड जेल के डीजीपी ने बताया कि जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला आज शाम या कल सुबह जेल से बाहर होंगे। अजय चौटाला को 2 हफ्ते के लिए जेल से आजाद किया जा रहा है।

फरलो क्या होता है….
वे मुजरिम जो आधी से ज्यादा जेल काट चुका होता है , उसे साल में 4 हफ्ते के लिए फरलो दिया जाता है। फरलो मुजरिम को सामाजिक या पारिवारिक संबंध कायम रखने के लिए दिया जाता है। इनकी अर्जी डीजी जेल के पास भेजी जाती है और इसे गृह विभाग के पास भेजा जाता है और उस पर 12 हफ्ते में निर्णय होता है।

एक बार में दो हफ्ते के लिए फरलो दिया जा सकता है और उसे दो हफ्ते के लिए एक्सटेंशन दिया जा सकता है। फरलो मुजरिम का अधिकार होता है, जबकि पैरोल अधिकार के तौर पर नहीं मांगा जा सकता। पैरोल के दौरान मुजरिम जितने दिन भी जेल से बाहर होता है, उतनी अतिरिक्त सजा उसे काटनी होती है। फरलो के दौरान मिली रिहाई सजा में ही शामिल होती है।
टीचर भर्ती घोटाले में दोषी पाए गए….
अजय चौटाला हरियाणा में जूनियर बेसिक ट्रेंड (JBT) टीचर भर्ती घोटाला मामले में जेल गए। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री  ओमप्रकाश चौटाला और उनके बेटे अजय चौटाला को सीबीआई के स्पेशल कोर्ट ने 10-10 साल की सजा सुनाई थी। इस घोटाले में कुल 55 लोगों को कोर्ट ने दोषी करार दिया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *