चंडीगढ़ ।हरियाणा में विधानसभा के डिप्टी स्पीकर का चुनाव 26 नवंबर को होगा । संविधान दिवस पर एक दिन के लिए राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है ।
एक महीने के भीतर ही विधानसभा का यह दूसरा सत्र है । इससे पहले चार नवंबर से शुरु हुए तीन दिन के सत्र में नवनिर्वाचित विधायकों को पद की शपथ दिलाय गई थी और भाजपा विधायक ज्ञानचंद गुप्ता को सर्वसम्मति से स्पीकत चुना गया था ।
विधानसभा का यह सत्र संविधान दिवस की 70वीं वर्षगांठ को समर्पित होगा । एक दिन का सत्र बुलाने के फैसला 18 नवंबर को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में किया गया था । इस संबंध में अब विधानसभा सचिवालय की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है ।
एक दिन के इस सत्र में विधायक अपने क्षेत्रों की समस्या नहींं उठा पाएंगे, क्योंकि यह सत्र संविधान दिवस की 70वीं वर्षगांठ को ही समर्पित रहेगा. गौरतलब है कि इस बार 44 ऐसे विधायक हैं, जो पहली दफा चुने गए हैं ।
Leave a Reply