संवाददाता-विवेक चौबे
कांडी(गढ़वा) : डांस इंडिया डांस कार्यक्रम में झारखंडी कलाकार- राहुल चौरसिया का कार्यक्रम आगामी 27 मार्च को कांडी प्रखंड में होगा। उक्त विषय की जानकारी स्वयं सेवी संस्था दृष्टि यूथ आँर्गेनाइजेशन के प्रधान सचिव-शशांक शेखर ने दी।शशांक शेखर ने कहा कि 27 मार्च को संस्था का चौथी बर्षगाठ मनाया जायेगा।जिसमें पद्मश्री से अलंकृत व छऊ नृत्य में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मुकुंद नायक मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करेंगें। उन्होंने बताया कि उनके साथ कार्यक्रम में कई फेमस कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगें , जिसमें डांस इंडिया डांस का फाइनलिस्ट रांची का रहने वाला राहुल चौरसिया भी शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि दृष्टि युथ के सामाजिक कार्य के चार वर्ष पूरा होने पर राहुल चौरसिया अपनी टीम के साथ कांडी की पावन पवित्र धरती पर नृत्य के क्षेत्र में धमाल मचायेंगे , जबकि पद्मश्री मुकुंद नायक कांडी को झारखंडी कला संस्कृति से अवगत करायेंगे। बताते चलें कि मुकुंद नायक जी को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2017 से सम्मानित किया गया था।राष्ट्रपति भवन के दरबार हाॅल में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नायक को यह पुरस्कार दिया था ।
Leave a Reply