ट्रैक्टर चालक ने बाईक सवार को मारी टक्कर बाईक सवार की मौके पर दर्दनाक मौत

[object Promise]

ब्यूरो रिपोर्ट

छतरपुर-चंदला विधानसभा छेत्र के गौरिहार थाना अंतर्गत हुआ दर्द नाक हादसा बता दे कि मृतक गनेश सिंह गौर पिता रघवीर सिंह गौर निवासी हटवा अपने साथी कमलेश सिंह गौर निवासी चंद्रपुरा के साथ निमंत्रण पर जा रहा था फरियादी कमलेश सिंह गौर ने घटना के बारे मे बताया की मृतक गनेश बाईक चला रहा था एवं मै बाईक मे पीछे बैठा हुआ था उक्त घटना चंद्रपुरा एवं खड्डी के बीच बाबूताल के पास हुई है

ट्रैक्टर चालक रोहित बैहरी निवासी खड्डी जो ट्रैक्टर मे ईटा, सरिया, सीमेंट लोड किये हुए लापरवाही तेज गति से चलाते हुए टक्कर मार दिया था टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया मृतक के चाचा राजाराम सिंह ने कहा की पुलिस प्राशासन अपराधियों के खिलाफ करें सख्त दंडात्मक कार्यवाही हमें न्याय मिलना चाहिए
वही दूसरी ओर थाना गौरिहार पुलिस द्वारा मामला पंजीबध्य कर जांच में जुटी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *