ट्रांसफॉर्मर कंपनी में लगी आग से जयपुर में दहशत

[object Promise]

जयपुर । राजधानी के विश्वकर्मा थाना क्षेत्र के आंकेड़ा डूंगर स्थिति एक ट्रांसफार्मर कंपनी में शुक्रवार रात अचानक आग लग गई आग लगने से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई । वही आसमान में धुएं का गुबार छा गया सूचना पर विश्वकर्मा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर बिग्रेड को सूचना दी ।
सूचना पर फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने आग बुझाने के प्रयास किए जहां 2 दर्जन से अधिक तकरीर बंद 6 घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया । वहीं पुलिस ने बताया कि अभी भी कंपनी में धुआं उठ रहा है ।

जानकारी के अनुसार विश्वकर्मा थाना प्रभारी मांगीलाल विश्नोई ने बताया कि अकेड़ा डूंगर रोड नंबर 18 स्थित सुदर्शन ट्रांसफार्मर कंपनी में शुक्रवार रात अचानक आग लग गई जहां काम कर रहे मजदूरों ने आग बुझाने के काफी प्रयास किए लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके जहां कर्मचारियों ने कंट्रोल रूम में सूचना दी जहां पुलिस मौके पर पहुंची और फायर बिग्रेड को सूचना दी वही बताया कि आग लगने से कंपनी का करोड रुपए का माल जलकर खाक हो गया वहीं बताया कि अभी आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है वहीं पुलिस ने बताया यह एक जांच का विषय है और पुलिस जांच में जुट गई है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *