झारखंड : लोजपा ने जारी किए 5 उम्मीदवारों के नाम

झारखंड : लोजपा ने जारी किए 5 उम्मीदवारों के नाम

नई दिल्ली। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुआई वाले सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए 50 सीटों पर अकेले लड़ने का फैसला कर भाजपा को बड़ा झटका दिया है। लोजपा ने मंगलवार शाम पहले चरण के चुनावों के लिए अपने पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी कर दी। एक बयान में पार्टी ने कहा, “लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड विधानसभा की 81 सीटों में से 50 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसी संदर्भ में प्रथम चरण के पांच उम्मीदवारों की सूची पार्टी द्वारा जारी की जा रही है।”झारखंड : लोजपा ने जारी किए 5 उम्मीदवारों के नाम

विधानसभा क्षेत्र नगर भवनाथपुर से रेखा चौबे, हुसैनाबाद से आनंद प्रताप सिंह, छत्तरपुर से शशिकांत कुमार, विश्रामपुर से शशिरंजन धर दूबे और पांकी से रामदेव प्रसाद यादव को पार्टी ने टिकट दिया है।
बयान में कहा गया है, “पार्टी की अधिकृत कमेटी बाकी उम्मीदवारों का चयन कर उनकी सूची केंद्रीय संसदीय बोर्ड के समक्ष रखेगी, जिसके बाद जल्द ही लोजपा की दूसरी सूची जारी की जाएगी।”

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक चुनाव होंगे और मतगणना 23 दिसंबर को होगी। इससे पहले अकेले चुनाव लड़ने की जानकारी साझा करते हुए केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के बेटे और हाल ही में पार्टी अध्यक्ष बने चिराग पासवान ने कहा था, “झारखंड में अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय पार्टी की प्रदेश इकाई को लेना था और लोजपा की प्रदेश इकाई ने 50 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। आज (मंगलवार) शाम तक पार्टी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर देगी।”

लोजपा ने राज्य में 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में एक सीट पर चुनाव लड़ा था, जिसमें उसे हार मिली थी। भाजपा ने रविवार को राज्य की 52 विधानसभाओं पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *