रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 20 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। 18 सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक मतदान होगा। वहीं, 2 सीटों जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड विधानसभा चुनाव में आज दूसरे दौर का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस उत्सव को सफल बनाएं।
LIVE अपडेट…
-झारखंड में दूसरे चरण के मतदान के बीच सिसई विधानसभा क्षेत्र में फायरिंग की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों से उनका हथियार छीनने की कोशिश की। इस दौरान सुरक्षा बलों ने बचाव में फायरिंग की है। इस दौरान एक शख्स को गोली लगने की खबर है।
-झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर में अपना वोट डाल दिया है। जमशेदपुर के भालूबासा में उन्होंने अपना वोट डाला। रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ सरयू राय मैदान में है।
- सुबह 9 बजे तक 13.03 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। सरायकेला विधानसभा सीट पर सबसे अधिक मतदान 15.66 प्रतिशत और कोलेबिरा में सबसे कम 8.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
इसमें मुख्यमंत्री रघुवर दास की जमशेदपुर पूर्वी सीट भी शामिल है, जहां उनके खिलाफ पार्टी के ही बागी नेता सरयू राय के लड़ने से मामला दिलचस्प हो गया है। राज्य की 20 सीटों पर कुल 260 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। सभी मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार चौबे ने बताया कि 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 48,25,038 वोटर हैं, जिसमें 23,93,437 महिला और 90 थर्ड जेंडर हैं। मतदान के लिए कुल 6,066 बूथ बनाए गए हैं। इसमें 1,016 बूथ शहरी और बाकी केंद्र ग्रामीण इलाके में हैं।
उन्होंने बताया कि 1,662 मतदान केंद्रों से वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि 40,000 जवानों को दूसरे चरण के मतदान की सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। नक्सली इलाके में स्थित मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
Leave a Reply