रांची। झारखंड के बोकारों में तैनात सीआरपीएफ जवान ने सोमवार रात को छुट्टी को लेकर उठे विवाद के बाद गोली चलाकर दो अफसरों को मारने के बाद खुद को गोली मारी। मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के सुकमा से चुनाव ड्यूटी पर बेरमो विधानसभा क्षेत्र पहुंची सीआरपीएफ की 226 बटालियन के जवान दीपेंद्र यादव ने साेमवार रात अपने दाे अफसराें काे गाेली मारने के बाद खुद काे भी गाेली मार ली है। घटना में असिस्टेंट कमांडेंट साहुल हसन और एएसआई सह मेस इंचार्ज पी भुइयां की मौके पर ही मौत हो गई। दीपेंद्र और एक अन्य जवान हरिश्चंद्र गोकाई घायल हैं। घटना रात लगभग 10.30 बजे नक्सल प्रभावित चतरोपट्टी थानाक्षेत्र के कुर्कनालो की है।
बोकारो डीआईजी प्रभात कुमार ने बताया कि छुट्टी संबंधी विवाद बताया है। घटना के प्रारंभिक कारणों में सबसे पहले छुट्टी को लेकर झगड़ा शुरू होने की बात सामने आई है। संभवत: दीपेंद्र ने इसी कारण गोली मारी। बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हुआ। फायरिंग में जान गंवाने वाले असिस्टेंट कमांडेंट केरल के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
Leave a Reply