ज्वालामुखी। टिहरी से ज्वालामुखी की ओर आ रही एक स्कोर्पियो गाड़ी में तकनीकी खराबी की बजह से आग लग जाने और गाड़ी चला रहे व्यक्ति के मामूली रूप से आग में झुलस जाने का समाचार मिला है। जानकारी के मुताबिक ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत टिहरी से ज्वालामुखी आ रही एक सफेद रंग की स्कोर्पियो गाड़ी नम्बर एच पी 83 7995 में अचानक आग लग गई।
इस आगजनी से गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई वहीं गाड़ी के मालिक को लगभग 3 लाख रुपय का नुकसान हुआ है। लोगों के अनुसार आग लगने का मुख्य कारण गाड़ी में तकनीकी खराबी के कारण हुई स्पार्किंग माना जा रहा है।पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है और वह आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।
जानकारी के अनुसार टिहरी रॉड ओर घट्टा के समीप अचानक सदीन कुमार पुत्र उधम सिंह निवासी बल्ला घलौर की गाड़ी में अचानक आग लग गई। इस बीच उसने गाड़ी से उतरकर अपनी जान बचाईं हालांकि इस आगजनी में उसकी एक टांग, बाजू और उंगलियां इसकी चपेट में आ गई, जिससे वह घायल हो गया।
घायलावस्था में यहां से गुजर रहे वाहनों के लोगों द्वारा 108 एम्बुलेंस की सहायता से उसे ज्वालामुखी अस्पताल पहुंचाया गया जहां वह उपचारधीन है। फायर ब्रिगेड ज्वालामुखी को फ़ोन कर बुलाया गया और गाड़ी को आग की चपेट से निकाला जा सका है।
बताया जा रहा है कि गाड़ी में लगी आग पर काबू पाने के लिए फायर कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि इस आगजनी से गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई है और मालिक को लगभग 3 लाख रुपय का नुकसान हुआ है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।डी एस पी तिलक राज ने घटना की पुष्टि की है।
Leave a Reply