नयी दिल्ली. पार्टियों के नेताओं की जुबान अक्सर फिसलती रहती है. इन दिनों कर्नाटक में चुनाव होने वाले हैं. जिसके चलते हर पार्टी के नेता कर्नाटक पहुंचकर चुनावी तैय्यारियों में जुट गए हैं. ऐसे में राज्य का राजनीतिक तापमान भी काफी गर्म हो चला है. ऐसे में एक भाजपा महिला नेता ने अपने बयान से सनसनी मचा दी है.
कर्नाटक में भाजपा की महिला नेता दिव्या हगार्गी ने एक सभा तो संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार में मंत्री एम.बी.पाटिल को धमकी देते हुए कहा कि अगर तुमने हमारे मामले में दखल दिया तो तलवार से तुम्हारे टुकड़े-टुकड़े कर दूंगी. मुझे जेल जाने का भी डर नहीं है’. कांग्रेस ने दिव्या के बयान को गंभीरता से लेते हुए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
लिंगायत पर छिड़ा घमासान
दिव्या हगारगी ने कांग्रेस नेता एमबी पाटिल को खुलेआम धमकी देते हुए कहा कि मैं तुम्हारे टुकड़े-टुकड़े कर दुंगी. वहीं दिव्या के इस विवादित बयान के बाद महिला नेता के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गया है. हालांकि अभी तक इस पूरे प्रकरण पर एमबी पाटिल ने कुछ नहीं कहा है. आपको बता दें कि कांग्रेस ने लिंगायत को अलग धर्म का दर्जा दिलाने और अल्पसंख्यक की मान्यता देने का फैसला लिया है. जिसके खिलाफ विजयापुर में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमे वीरशैव ने इस फैसले का विरोध किया है.
हिंदुओं को बांटने का आरोप
भाजपा नेता और वीरशैव ने कांग्रेस पर प्रदेश में हिंदुओं को बांटने का आरोप लगाया है. आपको बता दें कि कर्नाटक में 15 मई को विधानसभा की 224 सीटों पर मतदान होना है. चुनाव के नतीजे 18 मई को घोषित होंगे. इस चुनाव में कांग्रेस और भाजपा की साख दांव पर है. दोनों ही पार्टियां आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक में जीत दर्ज करके अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहती हैं.
Leave a Reply