जश्न का माहौल JMM कार्यालय में

[object Promise]

रांची। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए सोमवार को हो रही मतगणना के शुरुआती रुझान में झामुमो, राजद, और कांग्रेस का गठबंधन भाजपा से आगे चल रहा है। झामुमो गठबंधन 42 सीटों पर आगे चल रहा है। इसके बाद जेएमएम कार्यालय में जश्न का माहौल शुरू हो गया है। हालांकि मुख्यमंत्री रघुवर दास अपनी सीट से आगे चल रहे हैं। राज्य निर्वाचन विभाग के सूत्रों के मुताबिक, अभी तक आए मतगणना के रुझानों के मुताबिक, भाजपा 28 सीटों पर और झामुमो गठबंधन 42 सीटों पर आगे चल रहा है। जबकि आजसू 4 , जेवीएम 3 सीटों पर आगे चल रही है। अभी तक 81 सीटों के रुझान सामने आए हैं।

इस बीच प्रारंभिक दौर में पिछड़ने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर (पूर्वी ) से आगे चल रहे हैं। वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सरयू राय से 500 से अधिक वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। इधर, लातेहार से पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम भी आगे चल रहे हैं।

शुरुआती बढ़त बनाने के बाद सिल्ली से सुदेश महतो पिछड़ गए हैं। इस चुनाव में महत्वपूर्ण राजधनवार से बाबूलाल मरांडी आगे चल रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पांच चरणों में 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच हुए मतदान के बाद सभी सीटों के लिए ईवीएम में बंद मतों की गणना सोमवार को जारी है।

झारखंड विधानसभा चुनाव में 1,087 पुरुष, 127 महिला तथा एक तीसरे लिंग के उम्मीदवारों समेत कुल 1,215 उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया था, जिनके भविष्य पर आज फैसला सुनाया जाएगा। इस बीच 24 जिला मुख्यालयों में त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है।

मतगणना का अधिकतम दौर चतरा में 28 राउंड और सबसे कम दो राउंड चंदनकियारी और तोरपा सीटों पर होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *