जयपुर में पति की महिला ने हथौड़ा मारकर की हत्या

[object Promise]

जयपुर। बगरू थाना इलाके में आपसी कहासुनी के बाद गुस्साए पत्नी ने हथोडे से मार कर अपने पति की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित महिला को गिरफतार कर लिया गया है। फिलहाल आरोपित महिला से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि बगरू थाना पुलिस ने दरसुलिया कच्ची बस्ती में रहने वाले सूरजमल बैरवा (33) ही हत्या करने के आरोप में ममता देवी को गिरफतार कर लिया गया है। प्रारम्भिक जांच पडताल में सामने आया कि आरोपित और मृतक सूरजमल बैरवा दरसुलिया कच्ची बस्ती में कमरा बना रहे थे और स्वंय का कमरे का निर्माणधीन होने के कारण पडौसी के यहां कमरा लेकर रहे थे।
बताया जा रहा है कि मृतक शराब पीने का आदि था। मृतक आए दिन शराब पीकर अपनी पत्नी ममता से मारपीट करता रहता था। जिससे परेशान होकर सोमवार देर रात को मकान का निर्माण में काम करने वाले औजार हथोडा से मृतक सूरज मल बैरवा के सिर और शरीर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *