छत्तीसगढ़ : ITBP के 6 जवानों की आपसी संघर्ष में गई जान, कैंप में चलीं गोलियां

[object Promise]

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में स्थित इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के कैंप में बुधवार सुबह आपसी संघर्ष में 6 जवानों की मौत हो गई। इसके अलावा दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। मृत जवानों में 2 हवलदार और 4 सिपाही शामिल हैं। सभी जवान बाहरी राज्यों के हैं, जिन्हें यहां शिविर में तैनात किया गया था। घटना के कारणों की जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार नारायणपुर जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर कड़ेनार में फायरिंग में छह जवान मारे गए। नारायणपुर एसपी मोहित गर्ग ने घटना की पुष्टि की है। मारे गए जवान महेंद्र सिंह, दलजीत सिंह, मसुदुल रहमान, सुरजीत सरकार, बिश्वरूप महतो व बिजेस का नाम शामिल है। उल्लास व सीताराम दून घायल हुए हैं।

राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि इस मामले की विस्तृत जानकारी मंगाई जा रही है। जवानों की छुट्टी तय रहती है, उन्हें इसके लिए रोका नहीं जाता है। फ्रस्टेशन की कोई बात नहीं है। जवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा। उल्लेखनीय है कि इसी साल 19 जून को छत्तीसगढ़ आम्र्स फोर्स (सीएएफ) के एक आरक्षक ने भी अपने ही दो साथियों को गोली मार दी थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *