ग्रामस्तर पर”रैयती समन्वय समिति”के गठन हेतु आयोजित”ग्रामसभा”

[object Promise]

रिपोर्ट विवेक चौबे

कांडी-प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत घटहुआँ कला में अवस्थित पंचायत सचिवालय के प्रांगण में दिनांक 21/1/ 2019 को दिन सोमवार 11बजे मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना को लेकर एक ग्रामसभा आयोजित की गई । बताते चलें कि उक्त बैठक उपायुक्त गढ़वा के पत्रांक 9,दिनांक 9/1 /2019 एवं अंचल अधिकारी कांडी के ज्ञापांक 27,दिनांक 17/1 /2019 के आलोक में की गई ।उक्त बैठक की अध्यक्षता- ग्रामीण रामसुंदर शाह ने की । मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के क्रियान्वयन हेतु प्रारंभिक तैयारी के लिए ग्राम स्तर पर रैयती समन्वय समिति के गठन करने हेतु ग्राम सभा का आयोजन किया गया।पर्वेक्षक के रूप में किसान मित्र-जयमंगल राम उपस्थित थे।

बताते चलें कि उक्त ग्राम सभा में चयनित रैयती सदस्य समिति में गठित व्यक्ति अध्यक्ष पद पर रामसुंदर शाह,सचिव- संतोष कुमार गुप्ता व सदस्य कमालोद्दीन अंसारी, रामसुमेर शाह, सुनील कुमार चौबे को नियुक्त किया गया। मौके पर-राजेश्वर गुप्ता,कैलाश विश्वकर्मा,लखन कहार, रामसुमेर साह, सुरेंद्र भगत,राजू साह, उदय प्रसाद साह, कमलेश शर्मा,दीपक कुमार राम,सुनील राम,विश्वनाथ साह सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *