[object Promise]
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में डाक घर के एक अधिकारी के खिलाफ 19 लाख रुपये का गबन करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गबन का मामला मशोबरा उप डाकघर के सहायक डाक अधिकारी खेम राज के खिलाफ दर्ज किया गया है। अधिकारी के काम के जांच के दौरान इस कथित गबन का पता चला। मंडी जिले के कारसोंग तहसील के रहने वाले राज के खिलाफ शिमला संभाग के डाक कार्यालयों के वरिष्ठ अधीक्षक बाली राम ने शिकायत की है। अधिकारी की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि जांच जारी है।
Leave a Reply