किसान ‘पीएम किसान पोर्टल’ पर आधार के नाम को ही करे अपलोड

[object Promise]

जयपुर। रजिस्ट्रार सहकारिता डॉ. नीरज के. पवन ने सोमवार को बताया कि पीएम किसान पोर्टल पर किसान आवेदन करते समय उसके आधार कार्ड में उल्लेखित नाम को ही लिखे क्योंकि केन्द्र सरकार द्वारा किसान के नाम का उसके आधार कार्ड में मिलान होने पर ही उसके खाते में राशि जारी कर रहा है। अतः जिन किसानों को एसएमएस द्वारा सूचित किया जा रहा है वे किसान संशोधन के साथ पीएम किसान पोर्टल पर आधार में उल्लेखित नाम को अपडेट करे।

डॉ. पवन ने कहा कि राज्य के किसानों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किश्त के रूप में 1562.38 करोड़ की राशि उनके खातों में जमा हो चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रथम किश्त के रूप में 39.70 लाख किसानों को 794.04 करोड़ रूपये, द्वितीय किश्त 32.07 लाख किसानों को 641.55 करोड़ रूपये तथा तृतीय किश्त 6.33 लाख किसानों को 126.79 करोड़ की हस्तान्तरित की गई है।

उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर तक 12 लाख 10 हजार किसानों के पक्ष में तीसरी किश्त जारी करने हेतु भारत सरकार को अभ्यर्थना भेजी गई है। जिसमें से 11 लाख 75 हजार 250 किसानों के पक्ष में तीसरी किश्त की राशि लगभग 235.05 करोड़ रूपये स्वीकृत की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जिन किसानों की राशि आधार में अंकित नाम एवं आवेदन में भरे गए नाम में त्रुटि होने के कारण जारी नही हो पा रही है वे किसान आधार मेंं उल्लेखित नाम को ही पीएम किसान पोर्टल पर जाकर आवेदन में अपडेट करें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *