कालोनी वासी परेशान खारे पानी की आपूर्ति से

[object Promise]

फरीदाबाद : गर्मी आने से पहले ही लोग पेयजल किल्लत को तरस रहे हैं। कई कालोनियों में ट्यूबवेलों से खारे पानी की आपूर्ति हो रही है। मजबूरी में लोगों को निजी टैंकर वालों से पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। वार्ड-8 के अंतर्गत आने वाली कपड़ा कालोनी बी ब्लाक तथा डबुआ कालोनी ई ब्लाक में खारे पानी की आपूर्ति हो रही है। हैरानी की बात है कि यहां शुद्ध पानी की आपूर्ति के लिए वार्ड की पार्षद ममता चौधरी ने पिछले वर्ष मार्च में हुई नगर निगम सदन की बैठक में भी मुद्दा उठाया था। फिर भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। मैं निजी टैंकर से पानी भरती हूं। नगर निगम के ट्यूबवेल से खारा पानी आ रहा है। कई बार नगर निगम में शिकायत की है।

-विमला देवी। कपड़ा कालोनी और डबुआ कालोनी ई ब्लाक में खारे पानी की आपूर्ति होती है। गर्मी में पानी की मांग बढ़ जाती है, तो परेशानी अधिक होती है।

-दीपक त्रिपाठी। हैरानी की बात है कि एक तरफ तो नगर निगम बेहतर पेयजल आपूर्ति का दावा करता है, मगर हमारी कालोनी पर ध्यान ही नहीं है।

-सोनू। डबुआ कालोनी ई ब्लाक और कपड़ा कालोनी में रेनीवेल की लाइन भी बिछी है, मगर रेनीवेल का पानी नहीं आ रहा है। मैंने सदन की बैठक में यह मुद्दा कई बार उठाया है। डबुआ कालोनी बूस्टिग स्टेशन से मेरे वार्ड में कम मात्रा में पानी आता है। वहां से अन्य वार्डों में पानी की आपूर्ति हो रही है। हर वार्ड में समान रूप से जरूरत के मुताबिक पानी मिलना चाहिए। अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे।

-ममता चौधरी, पार्षद, वार्ड-8 हम गर्मी से पहले हर क्षेत्र की पेयजल संबंधी दिक्कतों को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। कई जगह नए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। रेनीवेल योजना के तहत पानी की आपूर्ति को दुरुस्त किया जा रहा है।

-रामजी लाल, मुख्य अभियंता, नगर निगम।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *