कार्य करेंगे दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में और जन-जन तक पहुंचाएंगे केंद्र सरकार की उपलब्धियां: सतपाल सत्ती

[object Promise]

शिमला। भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक गुरुवार को नई दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सतपाल सत्ती ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं को दिल्ली राज्य के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में नियुक्त किया गया है, दिल्ली में 8 फरवरी 2020 को मतदान होना है ।

उन्होंने कहा कि संजीव कटवाल, अमित चौहान, विनोद ठाकुर, हुकुम सिंह बैंस, राकेश शर्मा, संजीव चौहान, प्रवीण शर्मा, राकेश शर्मा बबली, दर्शन सैनी और रमन ठाकुर को मटियाला, विकासपुरी, नजफगढ़ सदर, उत्तम नगर, दिल्ली कैंट एवं पालम विधानसभा क्षेत्रों का प्रभार दिया गया है इन दिल्ली चुनावों में यह कार्यकर्ता 2 जनवरी 2020 से 8 फरवरी 2020 तक कार्य करेंगे। उन्होंने कहा यह सभी कार्यकर्ता दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में कार्य करेंगे और केंद्र सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएंगे।

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *