कांग्रेस नेता शिंदे पीएम मोदी की तुलना तानाशाह हिटलर से की

[object Promise]

मुंबई । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। सुशील कुमार शिंदे ने पीएम नरेंद्र मोदी की तुलना जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर से करते हुए उन पर विपक्ष के अधिकारों को ‘दबाने’ की कोशिश करने का आरोप लगाया। शिंदे का यह बयान मोदी के सोलापुर दौरे के दौरान पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कथित पिटाई के एक दिन बाद आया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने प्रधानमंत्री मोदी पर सोलापुर में चुनावी भाषण देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को सूखे, धनगर आरक्षण और जनता से जुड़े अन्य अहम मुद्दों पर बात करने में शर्म आती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सड़क परियोजनाओं समेत कई विकास कार्यों को हरी झंडी दिखाने के लिए बुधवार को पश्चिमी महाराष्ट्र में थे। सोलापुर जिले के रहने वाले शिंदे ने दावा किया कि पुलिस ने कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पिटाई की। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, यह लोकतंत्र है या तानाशाही? यहां तक कि हिटलर भी इस तरह की हरकतें नहीं किया करता था।

महाराष्ट्र भाजपा के प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे पर पलटवार किया है। भाजपा के प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने आरोप लगाया कि वह गांधी परिवार से आदेश लेते हैं। उन्होंने कहा कि शिंदे को प्रधानमंत्री की आलोचना का कोई अधिकार नहीं है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *