जयपुर। राजस्थान की 15 वीं विधानसभा का चौथा सत्र आज से शुरू हुआ। विधानसभा के सत्र के प्रारंभ में राज्यपाल कलराज मिश्र ने अपना अभिभाषण दिया है।इसमें राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। राज्यपाल का अभिभाषण लगभग 43 मिनट का रहा। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने शॉर्ट नोटिस में बुलाए गए इस सत्र का विरोध जताते हुए कहा कि कौनसी आफत आ रही थी कि शॉट नोटिस देकर यह सत्र बुलाया गया है। राज्य सरकार संवैधानिक नियमों की धज्जियां उड़ा रही है। कटारिया लगातार बोलते रहे और राज्यपाल अपना भाषण पढ़ते रहे। इसके बाद विपक्ष ने वॉकआउट किया। भाजपा विधायक दल के साथ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने भी वॉकआउट किया। विधानसभा का बजट सत्र स्थगित कर दिया गया है।
आपको बताते जाए कि इस सत्र में न ताे प्रश्नकाल और नहीं शून्य काल होगा। सरकार सत्र में सीएए के खिलाफ संकल्प पारित कराने का प्रस्ताव लेकर आएगी। यह सत्र दो दिवसीय है। सत्र से पहले भाजपा और कांग्रेस ने अपने विधायकों को व्हिप जारी कर दी है।
Leave a Reply