एक रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के बेटे का संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला शव 

[object Promise]

जालंधर। जालंधर में थाना रामामंडी क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी में पंजाब पुलिस के एक रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के बेटे का संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका शव मिला है। मृतक की पहचान अमरिंदर सिंह पुत्र बक्शी सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक घरेलू तनाव से परेशान था।

दरअसल, मृतक की पत्नी कुछ साल पहले घर छोड़कर बच्चे के साथ मायके चली गई थी जिसके बाद उन दोनों का तलाक हो गया था। मृतक इस वजह से काफी तनाव में था। शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर उसका पंखे से लटका मिला है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना रामामंडी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

एसएचओ सुल्खन सिंह ने बताया कि शव चार से पांच दिन पुराना लग रहा है। उन्होंने कहा कि घर में बदबू उठने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *