ऊर्जा मंत्री ने ब्रह्मदेव प्रसाद के पक्ष में किया प्रचार-प्रसार

ऊर्जा मंत्री ने ब्रह्मदेव प्रसाद के पक्ष में किया प्रचार-प्रसार

गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित जदयू कार्यालय के समक्ष बिहार के ऊर्जा मंत्री- श्याम रजक ने जदयू प्रत्याशी- ब्रह्मदेव प्रसाद के पक्ष में प्रचार-प्रसार किया। लोगों को संबोधित करते हुए श्याम रजक ने कहा कि बिहार में शिक्षा,स्वास्थ्य,कानून व सड़क में जो आमूलचूल परिवर्तन हुआ है।वो सुशाशन बाबू का देन है।

ऊर्जा मंत्री ने ब्रह्मदेव प्रसाद के पक्ष में किया प्रचार-प्रसार
ऊर्जा मंत्री ने ब्रह्मदेव प्रसाद के पक्ष में किया प्रचार-प्रसार

बिहार की तरह झारखण्ड राज्य में विकास की गंगा बहाने के लिए ब्रह्मदेव प्रसाद को वोट कर नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करें। इसके लिए जाती- पाती के भेद-भाव से ऊपर उठकर ब्रह्मदेव प्रसाद को चुनें।बिहार के रफीगंज के विधायक-अशोक कुमार ने कहा कि झारखण्ड में सड़क नहीं सिर्फ गढ्ढा दिखता है। बेरोजगारी की मार झेल रहे युवा पलायन को मजबूर हैं।

ऊर्जा मंत्री ने ब्रह्मदेव प्रसाद के पक्ष में किया प्रचार-प्रसार
ऊर्जा मंत्री ने ब्रह्मदेव प्रसाद के पक्ष में किया प्रचार-प्रसार

कोई पता कर देख ले कि बिहार में पलायन पूरी तरह बंद है। 90 प्रतिशत लोगों को रोजगार दिया जा चुका है। जदयू को एक बार मौका दें। झारखण्ड की तकदीर व तस्वीर बदल जाएगी। मौके पर- जदयू के प्रदेश अध्यक्ष-राजनारायण पटेल,जदयू के पलामू प्रमंडल प्रभारी तारकेश्वर आजाद,विश्रामपुर विधानसभा प्रभारी शम्भू नाथ दुबे,प्रखण्ड अध्यक्ष-सुनील कुमार,कैलाश प्रसाद सिंह,गरीबा साह, बलराम सोनी,कामेश्वर प्रसाद,पंकज कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *