उत्तराखंड में बवाल, 90 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को BJP ने पार्टी से किया बाहर

[object Promise]

देहरादून। उत्तराखंड से भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से बड़ी खबर है। पार्टी ने बीजेपी के 90 कार्यकर्ताओं को पार्टी विरोधी कार्यों में संलिप्त पाने के बाद इन कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर निकाल दिया है, जिनमें जिला स्तर के कई मंत्री शामिल हैं। पार्टी की उत्तराखंड इकाई के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने इन सभी कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखाते हुए इस संबंध में एक आदेश जारी किया है।

पार्टी ने जिलेवार ऐसे कार्यकर्ताओं की सूची जारी की है। सबसे ज्यादा 19 कार्यकर्ता अल्मोड़ा जिले से बर्खास्त किए गए हैं। पार्टी को इन कार्यकर्ताओं के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही थीं कि पंचायत चुनाव में ये अपनी ही पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ काम कर रहे हैं।

इन शिकायतों के बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने जिला स्तर पर समितियों का गठन किया था। जिनकी रिपोर्ट के आधार पर अब यह कार्रवाई की गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *