उठाया दिग्विजय सिंह ने सवाल, सजा कब मिलेगी बाबरी मस्जिद तोड़ने वालों काे ?

उठाया दिग्विजय सिंह ने सवाल, सजा कब मिलेगी बाबरी मस्जिद तोड़ने वालों काे ?

भोपाल। अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसला का कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी ट्वीट कर स्वागत करार दिया लेकिन उन्होंने इसी के साथ लिखा कि SC ने बाबरी मस्जिद तोड़े जाने को गैरकानूनी बताया है। इस स्थिति में दोषियों को क्या सजा मिलेगी।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में बताया कि राम जन्मभूमि के निर्णय का सभी ने सम्मान किया है इसके लिए हम आभारी हैं। कांग्रेस ने हमेशा से यही कहा था हर विवाद का हल संविधान द्वारा स्थापित कानून व नियमों के दायरे में ही खोजना चाहिए। विध्वंस और हिंसा का रास्ता किसी के हित में नहीं हो सकता है।

दिग्विजय ने अगले ट्वीट में लिखा कि माननीय उच्चतम न्यायालय ने रामजन्म भूमि फैसले में बाबरी मस्जिद को तोड़ने के कृत्य को ग़ैर क़ानूनी अपराध माना है। इसलिए दोषियों को सजा मिल पाएगी? देखते हैं, 27 साल हो गए हैं। आपको बताते जाए कि सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को जो फैसला दिया उसमें इस बात का जिक्र था कि अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 1934 में मस्जिद को नुकसान पहुंचाना, 1949 में अपवित्र करना और 1992 में मस्जिद को गिराना कानून का उल्लंघन था। 6 दिसंबर 1992 को बड़ी संख्या में कारसेवकों ने बाबरी मस्जिद के ढांचे को गिरा दिया था। इस मामले में बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी समेत अन्य 13 का नाम शामिल हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *