आठ हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हज यात्रा के लिए: शाले मोहम्मद

[object Promise]

जयपुर। अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद ने शनिवार को यहां शासन सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में हज यात्रा 2020 के लिए कम्प्यूटर का बटन दबाकर ऑनलाइन लॉटरी की शुरूआत की।

इस अवसर पर मोहम्मद ने बताया कि हज यात्रा 2020 के लिए कुल आठ हजार 241 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें सामान्य वर्ग के आवेदक 7 हजार 631 शामिल है। इसी प्रकार आरक्षित वर्ग के 580 आवेदक हैं , जिनमें महिला हाजी (बिना महरम) के कुल 30 हज यात्री होंगी। उन्होंने बताया कि आज कुल 4 हजार 749 हाजियों का लॉटरी निकाला गया है।

अल्पसंख्यक मंत्री ने कहा है कि हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि इस वर्ष अधिकतम आवेदकों को हज यात्रा पर राजस्थान से भेजा जाए। उन्होंने बताया कि हज यात्रा 2020 के लिए एक टीम का गठन भी किया जाएगा, ताकि हज यात्रियों को हर तरह की सुविधा मिल सके और उनका सफर खुशनुमा हो।

कार्यक्रम में अल्पसंख्यक विभाग एवं हज कमेटी के उच्च अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *