रांची। झारखंड विधानसभा चुनावों में जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी के महागठबंधन की शानदार जीत के बाद आज हेमंच सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मोरहाबादी मैदान में शपथग्रहण की तैयारी हो रही है। दोपहर 2 बजे शपथग्रहण का कार्यक्रम रखा गया है। हेमंत सोरेन राज्य के 11वें मुख्यमंत्री होंगे।
यह शपथग्रहण समारोह में विपक्षी नेताओं का एकता का प्रदर्शन करेगा। इस समारोह में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पी. चिदंबरम समेत 6 राज्यों के मौजूदा मुख्यमंत्री और 5 पूर्व मुख्यमंत्री शामिल कई बड़े नेता शामिल होंगे। शपथग्रहण में अखिलेश यादव, मायावती, शरद पवार, कमलनाथ, अशोक गहलोत, तेजस्वी यादव, अहमद पटेल, शरद यादव, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल और चंद्रबाबू नायडू भी शामिल होंगे। ममता बनर्जी समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार शाम को ही पहुंच गई हैं।
विधानसभा चुनाव में झारखंड-मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी के गठबंधन ने 81 सीटों वाली विधानसभा में 47 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसमें जेएमएम के 30, कांग्रेस के 16 और आरजेडी के 1 विधायक को विजय हासिल हुई है। जेवीएम के तीन, एनसीपी और सीपीआई एमएल के एक-एक विधायकों ने भी गठबंधन को अपना समर्थन दे दिया है।
Leave a Reply