आकाओं के दरबार में भाजयुमो नैनीताल नगर अध्यक्ष को लेकर दावेदार

[object Promise]

नैनीताल: भाजयुमो जिलाध्यक्षों समेत प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के बाद अब जिला पदाधिकारियों के साथ ही नैनीताल नगर अध्यक्ष को लेकर लॉबिंग तेज हो गई है। शनिवार को जिलाध्यक्ष योगेश रजवार के साथ ही कुमाऊं म सह संयोजक मोहित रौतेला नैनीताल पहुंच रहे हैं। ऐसे में स्वागत के बहाने दावेदारों का शक्ति प्रदर्शन भी तय है।भाजयुमो में पहली बार नैनीताल से एक मात्र मोहित रौतेला को जिम्मेदारी मिली है। जबकि मोहित का कार्यक्षेत्र नैनीताल के साथ अल्मोड़ा भी है। प्रदेश अध्यक्ष से निकटता की वजह से जिम्मेदारी भी मिल गई। अब जिला कार्यकारिणी के साथ ही नगर अध्यक्ष को लेकर अटकलों का दौर जारी है।

पार्टी जानकारों के अनुसार नगर अध्यक्ष के लिए मोहित साह, रोहित भाटिया, देवेंद्र सिंह बिष्ट दावेदार हैं। जबकि जिला पदाधिकारियों में निवर्तमान नगर अध्यक्ष विकास जोशी, अभय बवाड़ी  आदि हैं। नगर  अध्यक्ष की नियुक्ति में भाजपा मंडल अध्यक्ष की भी सहमति जरूरी है। मंडल अध्यक्ष से दावेदारों का पैनल मिलने के बाद ही नियुक्ति होगी। 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में विधायक संजीव आर्य की भी राय अहम होगी।  जिला मुख्यालय होने के नाते संघ व अनुषांगिक संगठनों से भी तालमेल जरूरी है। ऐसे में देखना यह है कि संगठन की सियासत में बाजी किसके हाथ लगती है।

कार्की को लेकर अटकलें

भाजयुमो प्रदेश टीम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष नितिन कार्की का बाहर होना तमाम सवालों को जन्म दे रहा है। आरएसएस के करीबी नितिन छात्रसंघ अध्यक्ष रहे हैं। साथ ही युवाओं में उनकी मजबूत पकड़ है।  संघ के अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों में उनकी पैंठ है। माना जा रहा है कि नितिन को सरकार या भाजपा के मोर्चा प्रकोष्ठ में एडजस्ट किया जा सकता है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *