[object Promise]
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल के पूर्व सांसद और दिल्ली पंजाब केसरी के निदेशक और संपादक अश्विनी कुमार चोपड़ा के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है। वह 65 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार थे। वह अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्रों और दो पौत्र छोड़ गए हैं।
आज यहां जारी एक शोक संदेश में, मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अश्विनी कुमार चोपड़ा के निधन के कारण राजनीतिक और पत्रकारिता जगत में इनकी रिक्ति को भर पाना कठिन है।
[object Promise]
Leave a Reply