अभ्यर्थियों के भविष्य पर लटकी तलवार,भर्ती परीक्षा का डाटा लीक…….

[object Promise]

जयपुर:  अभी तक प्रदेश में सिर्फ पेपर आउट होने के ही मामले सामने आते रहे हैं लेकिन अब भर्ती परीक्षा से पहले ही विद्यार्थियों का डाटा लीक होने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया हैं. मामला राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालिक सेवा चयन की तरफ से आयोजित की जाने वाली सूचना सहायक परीक्षा आईए 2018 से जुड़ा हुआ है. राज्य में 12 मई को सूचना सहायक की सीधी भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित होने वाली है. इसके लिए RSMSSB की तरफ से प्रवेश पत्रों को वेबसाइट पर अपलोड करने का काम किया जा रहा है.

5 मई को डाउनलोड करने थे प्रवेशपत्र
उम्मीदवारों को प्रवेशपत्र वेबसाइट से 5 मई को डाउनलोड करने थे. लेकिन डाटा लीक होने के बाद अभ्यर्थियों ने 3 मई को ही प्रवेशपत्र डाउनलोड कर लिए. इस जानकारी के सामने आने के बाद मामले की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में बेरोजगार RSMSSB कार्यालय पहुंचे और बोर्ड चैयरमैन से शिकायत की. यह जानकारी आरएसएमएसएसबी तक पहुंची तो चैयरमैन समेत अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए. आनन फानन में अधिकारियों ने मीटिंग की. मामले की शिकायत आईटी विभाग में कर दी गई है.

दो चरणों में आयोजित होनी है परीक्षा
आपको बता दें कि राजस्थान में सूचना सहायक भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जानी है. पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी. लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों का दूसरे चरण में टाइपिंग टेस्ट होगा. लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट में पास होने वाले अभ्यर्थियों का वरीयता के आधार पर चयन किया जाएगा

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *