रिपोर्ट अजय कुमार
बिहार(डेहरी ऑन सोन) डेहरी विधानसभा का सर्वांगीण विकास करना एवं आम जनता के दुख सुख में शामिल होना मेरा पहली प्राथमिकता है। यहां की जनता ने जितना हमें प्यार दिया है मैं उनका ऋणी हूं। उक्त बातें राजद के वरिष्ठ नेता डेहरी विधानसभा उपचुनाव में राजद के संभावित उम्मीदवार मोहम्मद फिरोज हुसैन ने कहा। उन्होंने बताया कि उनके पिता मोहम्मद इलियास हुसैन को राजनीतिक षड्यंत्र के कारण झूठे मुकदमे में फंसाया गया है और वह न्याय के लिए लड़ते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि उनके पिता मोहम्मद इलियास हुसैन को डेहरी की जनता ने 7 बार चुनाव जीता विधानसभा में भेजने का काम किया है वहीं लालू प्रसाद यादव ने उन पर अटूट भरोसा करते हुए पथ निर्माण मंत्री बनाया था। जिनके सासन काल में पूरे बिहार के सभी गांव को सड़कों से पहली बार जोड़ा गया था। उनके पिता के द्वारा डेहरी के मथुरी में सोन नहर पर पुल. उत्सव के लिए नगर भवन डेहरी को अनुमंडल का दर्जा दिलाया अकोढ़ी गोला प्रखंड बनाया हर गांव में सामुदायिक भवन का निर्माण कराया। डिहरी में जल विद्युत केंद्र की स्थापना कराई। उद्योग समूह को रेलवे के द्वारा खरीदाया गाया ।
उनके पिता ने डेहरी को जिला बनाने का जो सपना देखा था उसे पूरा होने से पहले उन्हें षडयंत्र में फंसा दिया गया परंतु विकट परिस्थिति में घबराएगे नहीं और चुनाव जीतकर अपने पिता के अधूरे सपने को पूरा करेंगे। उन्होंने बताया कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है अपराध शिक्षा का स्तर चौपट हो गया है कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गया है बिहार की जनता अब है के साथ जीवन जी रही है इस बार भाजपा और जयदीप सरकार को जनता नकारने का काम करेगी । मौके पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष मनोज गुप्ता नगर अध्यक्ष अमरेंद्र पाल रामनाथ यादव जितेंद्र यादव पप्पू यादव नंदकेस्वर सिंह सहित अन्य राजद के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Leave a Reply