अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की पुलिस मुख्यालय पहुंच नीतीश ने की समीक्षा

[object Promise]

पटना। विपक्षी दलों द्वारा राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर लगातार सवाल उठाए जाने के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गंभीर नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री बुधवार को एकबार फिर पुलिस मुख्यालय पहुंचे और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, “हमने पहले ही कहा था कि अब यहां आते रहेंगे।”

उन्होंने कहा कि बुधवार को मुख्य रूप से दो मुख्य मुद्दों अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) और बिहार सैन्य बल (बीएमपी) पर चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि इनमें अगर संसाधन की कमी है या इनको सशक्त बनाने के लिए जो भी जरूरी है, उसका प्रस्ताव भेजने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने एकबार फिर कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी होगा उसे किसी हाल में नहीं बख्शा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की जांच समय पर पूरी हो, यह आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सीआईडी में कर्मियों और अधिकारियों की कमी को दूर किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सीआईडी में दाखिल होनेवाले मामलों की जांच भी तय समय में पूरी होनी चाहिए।

नीतीश कुमार ने कहा कि क्राइम क्यों और कहां हो रहा है, हर चीजों को बारीकी से देखने की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि विपक्ष बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर लगातार सवाल खड़े कर रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *