[object Promise]
रिपोर्ट विवेक चौबे
कांडी(गढ़वा) : थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंडीपुर -गढ़वा मुख्य सड़क स्थित भंडरिया गांव के पास शुक्रवार की रात में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई । मृतक की पहचान मोरबे गांव निवासी राम गोपाल सोनी का 36 वर्षीय पुत्र उपेंद्र सोनी के रूप में की गई है ।परिजनों ने बताया कि वह इंटरसिटी ट्रेन से मोहम्मद गंज रेलवे स्टेशन उतरकर पैदल ही अपने घर जा रहा था ।
अज्ञात वाहन से दब जाने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक बिहार के बड़की सलैया हाई स्कूल में आदेशपाल के पद पर कार्यरत था ।कांडी थाना की पुलिस गश्ती में थी।सूचना पाकर एसआई-रविंसन मुंडरी अपने दल-बल के साथ पहुंचे।शव को पुलिस के द्वारा अपने कब्जे में ले लिया गया,साथ ही शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया।
Leave a Reply