[object Promise]
दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के तीन खिलाडिय़ों मोहम्मद नवीद, कदीर अहमद और शाइमन अनवर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अपनी आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।
मोहम्मद नवीद पर आईसीसी के भ्रष्टाचार रोधी नियम 2.1.1 और 2.4.4 के उल्लंघन का आरोप है। उन पर साथ ही टी20 लीग में अमीरात क्रिकेट बोर्ड के दो नियमों के उल्लंघन का भी आरोप है। कदीर अहमद पर नियम 2.4.4, 2.3.2 , 2.4.4, 2.4.5, 2.4.6 और 2.4.7 के उल्लंघन का आरोप है।
वहीं अनवर पर 2.1.1 और 2.4.4 के उल्लंघन का आरोप है। इन सभी के अलावा अजमान में क्रिकेट में हिस्सा लेने वाले मेहरदीप छायाकर पर भी 2.4.6 के उल्लंघन का आरोप है। इन खिलाडिय़ों के पास अपने ऊपर लगे आरोपों के लिए सफाई देने के लिए 16 अक्टूबर से 14 दिनों का समय है।
Leave a Reply