पेले की अंतिम विदाई में शामिल हुई हजारों लोग

खेल- कल यानी मंगलवार के दिन ब्राजील की सड़कों पर अपने प्रिय खिलाड़ी पेले की अंतिम विदाई में भीड़ उमड़ पड़ी। सैंटोस की सड़कों पर कई घण्टों तक लोगों की कतार लगी रही। पेले की अंतिम विदाई में लोग भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गई।
पेले के ताबूत को शहर के स्टेडियम से कब्रिस्तान तक ले जाया गया। इन दौरान दो लाख 30 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। पेले की अंतिम विदाई बड़े ही सत्कार के साथ हुई। राजनायकों ने ढोल नगाड़ों के साथ उन्हें अलविदा कहा। वहीं उनके प्रशंसक उनके साथ अंतिम विदाई में गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *