12 साल बाद टीम इंडिया में इस क्रिकेटर की हुई वापसी

Sports – सौराष्ट्र टीम के कप्तान जयदेव उनकट को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में मौका मिला है। उन्होंने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है।
उनादकट की 12 साल बाद भारतीय टेस्ट टीम में वापसी हुई है। उन्होंने 2010 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था, लेकिन उस समय उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने करियर का एकमात्र टेस्ट मैच, सेंचुरियन में खेला था।
इसके बाद उन्हें रेड बॉल फॉर्मेट में मौका नहीं मिला। रणजी ट्रॉफी में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद एक बार फिर उन्हें भारतीय टीम में खेलने का मौका मिला है।
नोट- यह दैनिक जागरण जागरण से ली गई है। टीम का इसमे कोई योगदान नहीं है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *