[object Promise]
अबू धाबी। आयरलैंड ने अगले साल होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। आयरिश टीम ने यहां जारी विश्व कप क्वालीफायर में अपने ग्रुप में टॉप करने के साथ ऑस्ट्रेलिया में अगले साल होने वाले इस आईसीसी इवेंट के लिए टिकट हासिल किया।
आयरलैंड टीम ने ग्रुप-बी में पहला स्थान हासिल किया। इस बीच, पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) ने भी पहली बार आईसीसी विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस टीम ने ग्रुप-ए में टॉप पर रहते हुए विश्व कप का टिकट हासिल किया।
पीएनजी ने पहले केन्या को 45 रनों से हराया और फिर नीदरलैंड्स द्वारा स्कॉटलैंड को 12.3 ओवरों में नहीं हरा पाने के कारण उसे विश्व कप का टिकट हासिल हुआ। अगले साल होने वाला विश्व कप इस वैश्विक आयोजन का सातवां संस्करण होगा। इसका आयोजन 18 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक होना है।
Leave a Reply